आयोग महिला जेल में बंद महिला व पुरुष कैदियों को हुनरमंद बनाने में जुटा हुआ है, वही हल्द्वानी जेल में बन रहा होली का हर्बल रंग।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आयोग महिला जेल में बंद महिला व पुरुष कैदियों को हुनरमंद बनाने में जुटा हुआ है। ताकि यह कैदी जब भी जेल से रिहा हों तो वो मुख्यधारा में शामिल होकर आसानी से जीवन गुजर-बसर कर सके। जिससे सुरक्षा, सुधार, पुनर्वास का उद्देश्य पूरा हो सके इस समय हल्द्वानी जेल में 69 महिला कैदियों को उनकी क्षमता के अनुसार हुनरमंद बनाने की कवायद चल रही हैं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा की पहल पर पहले चरण में महिला कैदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। होली पर्व के मौके पर महिला कैदी आकर्षक चूड़ियां बना रहीं हैं इसके अलावा होली में प्रयोग होने वाले प्राकृतिक तरीकों और फूलों-सब्जियों से हर्बल रंग बना रहीं हैं इसके अलावा अन्य सजावटी सामान बनाने का भी प्रशिक्षण ले रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पुलिस की कार्रवाई: 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

सामाजिक कार्यकर्ता पूनम कैदियों को प्रशिक्षण दे रहीं हैं। प्रशिक्षण पाकर यह कैदी काफी उत्साहित दिखाई दे रहीं है उनका कहना है कि यह प्रशिक्षण उनके जेल में होने के बावजूद आय अर्जित करने का साधन बन गया है वहीं जेल अधीक्षक एसके सुखीजा का कहना है कि ऐसे रचनात्मक कार्यों से कैदियों में तनाव भी कम होता है और जब वे सजा काट समाज की मुख्य धारा से जुडेंगे तो उनके पास स्वरोजगार करने के अवसर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग: तारा घिल्डियाल।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि होली के लिए रंग आदि चीजों के लिए संस्था द्वारा कच्चा सामान उपलब्ध कराया जा रहा है और तैयार उत्पाद विभिन्न संस्थाएं खरीदेंगी, इस कार्य के लिए कैदियों को मेहनताना भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC परीक्षा पर पुलिस का अभेद्य पहरा! 7 हजार अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक सुरक्षा, नकल माफियाओं की हर चाल होगी फेल

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *