सरोवर नगरी नैनीताल में बढ़ते यातायात के दबाव को व्यवस्थित करने एवं पार्किंग व्यवस्था सुलभ हो, इसे लेकर आज आयुक्त कुमाऊँ श्री दीपक रावत एवं डीआईजी डॉ निलेश आनन्द भरणे ने संयुक्त रूप से अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

नैनीताल 08 जून 2022 सरोवर नगरी नैनीताल में बढ़ते यातायात के दबाव को व्यवस्थित करने एवं पार्किंग व्यवस्था सुलभ हो, इसे लेकर आज आयुक्त कुमाऊँ श्री दीपक रावत एवं डीआईजी डॉ निलेश आनन्द भरणे ने संयुक्त रूप से नैनीताल मस्जिद् रोड से रूसी बाईपास में बने पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केएमवीएन द्वारा संचालित सूखाताल में पार्किंग का निरीक्षण किया तथा वहॉ पर लम्बे समय से खड़ी गाड़ियों का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। नारायणनगर पार्किंग के निरीक्षण के दौरान पार्किंग निर्माण के आधे-अधूरे कार्यों को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए केएमवीएन के जेई दीपक जोशी को दो दिन में पार्किंग को संचालित करें व सम्बन्धित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पानी, शौचालय व विद्युत की भी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करें। इसके अलावा रूसी बाईपास में वाहनों की व्यवस्थाओं एवं शटल सेवा वाहन व्यवस्था पर संतोष जताते हुए उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन को शटल सेवा मे वाहनों की और अधिक संख्या बढ़ाने व वालेन्टीयरों की तैनाती के निर्देश दिये ताकि लोगों को शटल वाहन सेवा की अच्छी व्यवस्था मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पीएस बिष्ट को रूसी बाईपास में यात्रा सीजन के दौरान मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। दीपक रावत ने कहा कि यदि कोई समस्याऐं होती है तो उससे अवगत करायें ताकि समस्याओं का समाधान ससमय हो सके व आने वाले समय पर पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। श्री रावत द्वारा डीआईजी नैनीताल के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कन्ट्रोल रूम, सीसीटीवी एवं कार्यालय के अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुए मस्जिद् तिराहे पर सीसीटीवी पर विशेष साफ्टवेयर लगाने के भी निर्देश दिये ताकि तिराहे पर आने-जाने वाली गाड़ियों की संख्या पर नजर रखी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नवाजिश खालिद, ईओ नगरपालिका अशोक वर्मा, विकास प्राधिकरण के एई सतीश चौहान, सीएम साह, केएमवीएन पीसी चन्दौला, जलसंस्थान के अधिशासी अभियन्ता विपिन चौहान, सहायक अभियन्ता डीएस बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी विजेन्द्र पाण्डे आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।