कार में हंगामा, शराब और ‘तमंचा’ लहराना पड़ा भारी — वायरल वीडियो के बाद SSP के आदेश पर एक गिरफ्तार, तीन पर चालानी कार्रवाई।

कार में हंगामा, शराब और ‘तमंचा’ लहराना पड़ा भारी — वायरल वीडियो के बाद SSP के आदेश पर एक गिरफ्तार, तीन पर चालानी कार्रवाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (नैनीताल)
जिले के ग्राम टेड़ा में देर रात शराब के नशे में धुत युवकों ने सड़क पर उत्पात मचाया। तेज़ म्यूजिक, कपड़े उतारकर अशोभनीय हरकतें और पिस्टल जैसी वस्तु लहराने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा ने तुरंत संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर रामनगर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी, बहनों से बंधवाई राखी; सीधी ट्रेन और फुटओवर ब्रिज का दिया भरोसा।

घटना की सूचना मिलते ही थाना रामनगर के प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार चार युवकों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई:

  • नीरज शर्मा पुत्र लीलाधर (चालक), निवासी ग्राम चाँदपुर, थाना भगतपुर, मुरादाबाद (उ.प्र.)

  • संदीप पुत्र नरेश शर्मा, निवासी उपरोक्त

  • बिट्टू चौधरी पुत्र अजय पाल, निवासी उपरोक्त

  • नितिन पुत्र सतपाल सिंह, निवासी पैगाफातू, बनियाखेड़ा, चंदौसी (उ.प्र.)

यह भी पढ़ें 👉  🔥*कप्तान मंजूनाथ टी.सी. का अपराधियों को दो टूक संदेश—जनता को डराओगे तो खुद जेल जाओगे!* 🔥*डकैती के मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत 04 और गिरफ्तार, अब तक 06 डकैत गिरफ्तार, 06 अवैध तमंचे, कारतूस, नगदी और क्रेटा, स्कॉर्पियो भी बरामद*

पुलिस जांच में कार की सीट कवर से तमंचे की आकृति वाला लाइटर बरामद हुआ। चालक नीरज शराब के नशे में पाया गया, जबकि अन्य तीनों युवक भी शराब का सेवन किए हुए थे। आरोपियों ने कार में बैठकर सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकतें कीं और हंगामा मचाया, जिससे आमजन में दहशत और असहजता फैल गई।

पुलिस ने नीरज शर्मा के खिलाफ धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अन्य तीन युवकों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों ने मौके पर माफी भी मांगी।

यह भी पढ़ें 👉  बारावफात को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के आसपास तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल।

नैनीताल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी असामाजिक या कानूनविरोधी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आपत्तिजनक गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

kj
tara