कांग्रेस, सपा और आप ने लगाया यूपी सरकार पर आरोप, भाजपा ने किया पलटवार

ख़बर शेयर करें -

नोएडा में गुरुवार को राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मौजूदा सरकार में कोई काम नहीं हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास हर क्षेत्र में सरकार फेल रही है। गरीबों, किसानों और आम जनता की हालत खराब है। विपक्ष के इन आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पलटवार किया। कई विकास कार्यों की गिनती कराते हुए विपक्ष पर ढोंग रचने का आरोप लगाया। पढ़िए नेताओं ने क्या-क्या कहा?

समाजवादी पार्टी का क्या कहना है?

समाजवादी पार्टी की तरफ से दीपक विग ने चर्चा में शिरकत की। उन्होंने भाजपा नोएडा के विकास कार्यों के बारे में सवाल किया। पूछा, भाजपा के नेता बताएं कि उन्होंने शिक्षा के लिए क्या किया? कौन सा नया कॉलेज बनवाया? कौन सा नया कोर्स शुरू किया? दीपक ने आगे कहा कि, भाजपा ने कुछ किया ही नहीं। ये लोग केवल फीता काटने का काम करते हैं। भाजपा केवल झूठ बोलती है। कोरोना के दौरान भी केवल समाजवादी पार्टी ने ही काम किया है। दीपक ने बताया कि उनकी सीधी लड़ाई भाजपा से है। इसमें भी समाजवादी पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है।  दीपक ने कहा, सपा की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश में स्कूल रेगुलेट्री एक्ट को लागू किया जाएगा। स्कूलों की फीस तीन साल से पहले नहीं बढ़ पाएगी। इसके अलावा युवाओं के रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा कदम, दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार।

सपा नेता ने कहा कि मौजूदा समय कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। हर रोज चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रहीं हैं। दीपक ने नोएडा की पार्किंग समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। कहा कि भाजपा के नेता और विधायकों ने नोएडा में पार्किंग का ठेका लिया हुआ है। 2017 से पहले पार्किंग का चार्ज पूरे दिन का 10 रुपये होता था, भाजपा सरकार बनते ही इन लोगों ने 20 रुपये प्रति घंटा चार्ज लेना शुरू कर दिया। सेक्टर 18 में तो 50 रुपये एक घंटे का चार्ज लगता है।

सपा नेता शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कोरोना मैनेजमेंट को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि कोरोना के दौरान भाजपा के सांसद और विधायकों के मोबाइल नंबर बंद थे। केवल सपा के कार्यकर्ताओं ने ही आम लोगों की मदद की। आरोप लगाया कि भाजपा सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ।

कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए?

कांग्रेस की तरफ से अनिल यादव ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भाजपा और सपा पर निशाना साधा। कहा कि आज किसान, नौजवान, महिलाएं हर कोई आंदोलन कर रहा है। भाजपा की सरकार से हर कोई परेशान है। अनिल ने आगे प्रियंका गांधी की तारीफ की। कहा, प्रियंका एक विजन के साथ आईं हैं और जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम कर रहीं हैं। कांग्रेस ने 40% महिलाओं को आरक्षण देने का एलान किया। भाजपा और सपा ने क्या किया?

अनिल ने सपा और भाजपा दोनों को ही भ्रष्ट पार्टी बताया। कहा कि नोएडा अथॉरिटी में सपा सरकार में भी भ्रष्टाचार होते थे और आज भी हो रहा है। आम आदमी पार्टी पर भी अनिल ने पलटवार किया। कहा, जब आपके सांसद संजय सिंह अखिलेश यादव के साथ फोटो खिंचवा लेते हैं तो आम आदमी पार्टी के नेता अच्छी-अच्छी बातें करते हैं और जब सीट बंटवारे पर बात नहीं बनती है तो ये लोग सपा को भला बुरा कहने लगते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के हरियाली तीज महोत्सव में छाया सावन का रंग, झूले से लेकर तीज क्वीन तक खूब जमा रंग।

कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा कि हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। प्रियंका गांधी के नारे को घर-घर में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ये पहली बार था जब एक साथ लाखों किसान इतने लंबे समय तक आंदोलन पर बैठे थे। भाजपा केवल जुमले करती है। कोरोना के समय कांग्रेस ने घर-घर जाकर लोगों की मदद की। अब जनता भाजपा को जवाब देगी।

आम आदमी पार्टी और बसपा ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी की तरफ से भूपेंद्र ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता भाजपा, सपा और बसपा को देख चुकी है। कांग्रेस की कहीं गिनती ही नहीं है। उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली मॉडल को पसंद कर रहे हैं। यहां के लोग आम आदमी पार्टी को ही चाहते हैं। इस बार सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।


ख़बर शेयर करें -
kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *