बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया.

उधाम  सिंह  राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर की रानीखेत रोड पर बिजली कटौती के खिलाफ प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश कहलाए जाने वाला उत्तराखंड आज बिजली कटौती के बाद पूरी तरह बदहाल हो चुका है उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है प्रदेश का चहुमुखी विकास का दावा करने वाली सरकार के खिलाफ उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि आज प्रदेश में घंटो तक की जा रही विद्युत कटौती से जनता का जीना मुश्किल हो गया है.

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

विद्युत कटौती से जहां एक ओर हजारों की संख्या में उद्योग बंद हो गए हैं तो वही आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है उन्होंने कहा कि आज किसानों के पास काम है लेकिन बिजली कटौती के कारण किसान भी परेशान है उन्होंने कहा कि आज इस बिजली कटौती के खिलाफ कुंभकरण नींद में सोई हुई प्रदेश सरकार को जगाने का काम विरोध प्रदर्शन के माध्यम से पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं उन्होंने सरकार से शीघ्र इस कटौती पर रोक लगाने की मांग करते हुए जनता को निजात दिलाने की बात कही है।