फ्रिज से ठंडा पानी पीने गई बेटी की मौत, उसे बचाने आए उसके पिता भी जान गवा बैठे।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

उदयपुर फ्रिज से पानी पीने की सजा 15 साल की बेटी को ऐसी मिली कि उसकी मौत हो गई। उसे बचाने आए उसके पिता भी जान गवा बैठे। बेटी और पति को बचाने के लिए जब मां आई तो मां भी अपना आधा शरीर जला बैठी। उसके बाद तेज धमाका हुआ और पड़ोसी आने पर मजबूर हो गए। यह सब कुछ राजस्थान के उदयपुर यानी झीलों की नगरी वाले शहर में हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 8 चालान काटे।

पुलिस ने बताया कि अचानक हाई वोल्टेज आने के कारण बिजली के उपकरण फुक गए और घर में करंट दौड़ गया। उदयलाल और उनकी बेटी संगीता की मौत हो चुकी है। अब घर में 8 साल का बेटा और 18 साल की उसकी बड़ी बहन है जिन का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के औचक निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई, एक राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई के आदेश।

 

परिवार के लोगों को आज दोपहर में पुलिस ने पिता और पुत्री की लाश सौंपी है। गांव के लोगों ने और परिवार के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में साइबर हमला: सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *