अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम।

ख़बर शेयर करें -

लालगंज: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

लालगंज थाना क्षेत्र के कटया पंडित गांव निवासी 25 वर्षीय अवनीश यादव की सोमवार को संतकबीरनगर के मगहर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। अवनीश यादव गोरखपुर में एक प्लाईवुड कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और बाइक से गोरखपुर से घर जाते थे। सोमवार को गोरखपुर से घर लौटते समय करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। घटना के तीन से चार घंटे बाद शव की पहचान हो पाई, जिसके बाद मगहर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

 

 

 

अवनीश के पांच भाई हैं और वह परिवार में सबसे छोटे थे। उनके पिता राम कृपाल यादव खेती करते हैं, जबकि एक भाई लालगंज बाजार में सहज जन सेवा केंद्र चलाता है। युवक की मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में कार्रवाई, स्मैक, अवैध शराब और सट्टेबाजी के खिलाफ तीन गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -