अभिसूचना विभाग (एलआईयू) मे तैनात उपनिरीक्षक सीएल आर्या को सेवानिवृति के मौके पर कोतवाली मे समपन्न एक कार्यक्रम मे भावभीनी विदाई दी।

सलीम अहमद साहील – सवांददाता

रामनगर। स्थानीय अभिसूचना विभाग (एलआईयू) मे तैनात उपनिरीक्षक सीएल आर्या को सेवानिवृति के मौके पर कोतवाली मे समपन्न एक कार्यक्रम मे भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर अपने सम्बोधन मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकूनी ने श्री आर्या की कार्यशैली व व्यवहार की सराहना करते हुये उनको सुखद भविष्य हेतू शुभकामनाये दी। एलआईयू इंचार्ज मनप्रीत कौर के संचालन मे समपन्न कार्यक्रम मे एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा, गर्जिया चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह, एलआईयू दरोगा सौरभ राठी, गुरमीत सिंह, हाजी शकील अहमद, गणेश देवली, जीवन बोरा, महेन्द्र रावत, देवभूमि मीडिया क्लब के अध्यक्ष जितेन्द्र पपनै, डॉ ज़फर सैफी एनयूजे नगराध्यक्ष सलीम अहमद आदि वक्ताओ ने श्री आर्या के मधुर व्यवहार, कार्य कुशलता, सहयोगी स्टॉफ के साथ बेहतरीन तालमेल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुये उनके सुखद भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

 

 

अपने सम्बोधन मे श्री आर्या ने अपने कार्यकाल मे पुलिस महकमे के अधिकारियो व एलआईयू स्टाफ से मिले सहयोग के लिये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा निरंतर प्रयासरत रहने व ड्यूटी के प्रति सर्मपण भावना को अपनी जिंदगी का मूलमंत्र बताया। इस अवसर पर उपस्थितजनो के द्वारा श्री आर्या को मार्ल्यापण करके व उनके सहयोगी स्टॉफ के द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह व अन्य उपहारो से नवाजा गया तथा देवभूमि मीडिया क्लब के पदाधिकारियो के द्वारा शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एलआईयू दरोगा सुनीता बोरा, कोतवाली के हेड मंुशी पुष्पेन्द्र रावत, हेड मुंशी चौधरी, कांस्टेबिल जयवीर सिंह, हेंमत लुंठी, संदीप रानी, निर्मला चौधरी, चालक धर्मवीर सिंह, सभासद मौ. अजमल, मीडिया से जीवन सिंह, रोहित गोस्वामी, जुगेश अरोड़ा बंटी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

 

 

 

इधर शहर से बाहर होने के कारण कोतवाली अरूण कुमार सैनी, एसआई नीरज चौहान, एसआई अनीस अहमद के द्वारा अपने संदेश मे श्री आर्या को सुखद भविष्य हेतू शुभकामनाये प्रेषित की गयी।
फोटो-विदाई देते हुये सीओ व अन्य।