दर्दनाक हादसा : पर्यटकों की नाव डूबने से मचा हड़कंप 22 की मौत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

केरल के मलप्पुरम जिले में 25 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 22 लोगों की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा तन्नूर के तूवल तेरम पर्यटन स्थल पर रविवार (7 मई) शाम करीब सात बजे हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

रीजनल फायर रेंज ऑफिसर शिजू केके ने बताया कि अब तक 21 शव बरामद किए गए हैं. अभी तक नाव में बैठे लोगों की सही संख्या का पता नहीं लग पाया है. एनडीआरएफ, फायर और स्कूबा डाइविंग टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने बताया कि नेवी की टीम भी मदद के लिए आगे आई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

 

.

घटना का पता चलते ही कई वाहन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस बीच, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना के बाद आधी रात को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक बुलाई और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, 134 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मंत्री ने सोमवार को सुबह छह बजे पोस्टमार्टम शुरू करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।

kj
tara