विकलांग पेंशन अभी तक नहीं पहुची खातों में दिव्यांग लगा रहे संबंधित विभाग के चक्कर।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर -प्रधान सम्पादक

 रुद्रपुर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही स्वस्छ प्रशासन का दावा पेश कर रहे हो, लेकिन उनके ही गृह जनपद ऊधम सिंह नगर में कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं, जो अपनी हठधर्मिता से सीएम धामी के इन दावों को पतीला लगा से बाज़ नहीं आ रहे हैं।यह पूरा मामला केन्द्र सरकार और उत्तराखंड सरकार की उस महात्कक्षी योजना से जुड़ा हुआ है,जो जिले के समाज कल्याण विभाग के अधीन है। आपकों बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार ने दिव्यांग जनों को कुछ हद तक राहत देने के लिए दिव्यांग पेंशन योजना संचालित कर रखी है।

 

जिसके जरिए दिव्यांग जनों को हर छह में पेंशन का भुगतान किया जाता है।यह पेंशन पहले हर छह में संबंधित दिव्यांग जन के खाते में समायोजित की जाती थी। लेकिन सूबे की धामी सरकार ने इस पेंशन का भुगतान हर माह करने की घोषणा की थी। हैरानी इस बात की है सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश उधम सिंह नगर के जिला समाज कल्याण अमन अनिरुद्ध के लिए कोई मायने नहीं रखते हैं। मतलब उनके लिए सीएम धामी की आदेशों की खुल कर धाज्जिया उड़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

 

आपकों बता दें पिछले करीब छह महीने से जिले के दिव्यांग जनों को पेंशन से महरूम रखने वाले अमन अनिरुद्ध अपनी हठधर्मिता के चलते दिव्यांग जनों को पेंशन का भुगतान करने से कतरा रहे हैं।अब कोई इन जनाब से यह पूछें कि क्या वह अपनी निजी जेब से दिव्यांग जनों को पेंशन उपलब्ध करते हैं।इस मामले जिले के मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई से दर्जनों दिव्यागो जनों ने पेंशन के भुगतान की गुहार लगाई थी, इसके अलावा जिला समाज कल्याण अमन अनिरुद्ध की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। सीडीओ आशीष भटगाई ने इस मामले में जिला समाज कल्याण से बातचीत करने का आश्वासन दिया था।आज हमारे संवाददाता एम सलीम खान ने जिला समाज कल्याण अमन अनिरुद्ध से मिलने का प्रयास किया तो इन जनाब ने साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने दूरभाष पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि सरकार ने अभी तक बजट जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज।

 

जिससे पेंशन का भुगतान संभव नहीं है। इसके बाद उन्होंने कहा कि पेंशन का लाभ प्राप्त करने वाले दिव्यांग जनों का सत्यापन कराया जा रहा है, जिसके बाद पेंशन का भुगतान किया जाएगा। आपकों बता दें कि जिला समाज कल्याण अधिकारी इससे पहले भी पेंशन का लाभ लेने वाले दिव्यांग जनों का सत्यापन करवा चुके हैं।अब फिर से सत्यापन के नाम पर जिला समाज कल्याण अमन अनिरुद्ध द्वारा दिव्यांग को मिलने वाली पेंशन पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

अब सवाल यह है कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनता को स्वस्छ प्रशासन और सरकारी योजनाओं का तत्काल लाभ पात्र व्यक्तियों को देने का वादा किया था। लेकिन ऊधम सिंह नगर के जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सीएम धामी के इस वादे को पतीला लगा रहे हैं। वही मदद की दरकार को लेकर दिव्यांग जन लगातार समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *