जिलाधिकारी विनीत तोमर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बेहतर सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण।

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बेहतर सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज (बेस अस्पताल परिसर) पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बेहतर सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रिंसिपल सीपी भैंसोड़ा तथा कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी अवशेष कार्यों एवं प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए एक सप्ताह में ऑपरेशन थिएटर को संचालित करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

जिलाधिकारी ने बेस अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के चालू न होने के कारणों का स्वयं अवलोकन किया जिसमे सेंट्रल एसी के लगातार संचालित होने में आ रही समस्या, फॉल सीलिंग की समस्या, भवन की छत के ड्रेनेज की समस्या आदि का निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि आगामी 3 दिनों में सभी कमियों को ठीक कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन थिएटर में स्क्रबिंग एरिया के संचालित न होने की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्क्रबिंग एवं वॉशिंग एरिया को सुचारू करने के लिए आज से ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस की अपील, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान।

 

इस दौरान कार्यदाई संस्था के इंजीनियर केके जोशी समेत डॉक्टर्स तथा अन्य उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।