जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तर पर नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नामित किये।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

रूद्रपुर 10 मार्च, 2023- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तर पर नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नामित किये हैं। यह जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह ने बताया कि समस्त विकास कार्यों हेतु मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा को नोडल अधिकारी तथा जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

 

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था हेतु अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह को नोडल तथा सहायक श्रम आयुक्त प्रशान्त कुमार को सहायक नोडल, जी-20 समन्वयक हेतु प्रशिक्षु आईएएस अनामिका को नोडल तथा सहायक कृषि अधिकारी अमित कुमार और खण्ड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही को सहायक नोडल, पन्तनगर एयरपोर्ट की समस्त व्यवस्थाओं हेतु निदेशक मण्डी आशीष भटगाई को नोडल तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध को सहायक नोडल अधिकारी, सूचना एवं मीडिया प्रबन्धन हेतु सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल को नोडल तथा जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम व जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी को सहायक नोडल, परिवहन व्यवस्था हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी बीके सिंह को नोडल, समस्त कार्यक्रम में खान-पान व्यवस्था व खाद्य सुरक्षा हेतु जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार को नोडल अधिकारी व जिला अभिहीत अधिकारी ललित पाण्डे को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।