डबल मर्डर से मचा हड़कंप, सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका के दादा की कर दी हत्या।

डबल मर्डर से मचा हड़कंप, सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका के दादा की कर दी हत्या।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में हुए दोहरे हत्याकांड ने सनसनी फैला दी है। मामला जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के झंझवा गांव का है. जहां सिरफिरे प्रेमी ने रात के अंधेरे में प्रेमिका के घर पहुंच कर उसके दादा की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. जबकि प्रेमिका की मां और पिता पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. जिन्हें गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलो गांजा बरामद; दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

 

 

 

बता दे कि अंबेडकर नगर जिले के झंझवा गांव में मंगलवार की रात एक प्रेम संबंध ने क्रूर मोड़ ले लिया। यहां पर एक व्यक्ति (प्रेमी) को लड़की के कमरे में पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि लड़की के दादा ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। व्यक्ति की पहचान आसिफ के रूप में हुई। आसिफ ने प्रतिशोध में वृद्ध व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। आयशा नाम की लड़की के माता-पिता पर भी आसिफ ने हमला किया, यहां तक कि उसने अपनी प्रेमिका पर भी हमला किया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP NAINITAL का शिकंजा।

 

 

 

चीख-पुकार सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई और आसिफ को पकड़ लिया। भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसिफ आयशा के दादा के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि, आयशा के घायल माता-पिता को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। किसी भी घटना को रोकने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।