तालाब में नहा रहे पांच बच्चों की डूबने से हुई मौत,  तीन बच्चों को बचाया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

तालाब में नहा रहे पांच बच्चों की डूबने से हुई मौत,  तीन बच्चों को बचाया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के सौदागर पर शिकंजा, बाइक से 30.87 ग्राम स्मैक ले जा रहा युवक गिरफ्तार।

रोशनी पांडेय – सह संपादक

रायबरेली जिले के दीन शाह गौरा ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में तालाब में नहा रहे पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि तीन बच्चों को बचा लिया गया।बच्चे ब्लाक के मंगतन खेड़ा मजरे बांसी रिहायक गांव के पास तालाब में नहा रहे थे। सभी मृतक बच्चों की उम्र सात से 12 साल तक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में दूध पिकअप वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरा, तीन घायल रेस्क्यू।

घटना शनिवार दोपहर की है। मामले की जानकारी होते ही गांव में मातम छा गया और परिवार में रोना पिटना मच गया। यह बच्चे दो परिवारों के है।