इको क्लब ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने शुरू किया।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

इको क्लब ने छात्रों ने एलुमनाई एसोसिएशन के बैनर के तले ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैंपस में एक सप्ताह की क्लोथ्स डोनेशन एवम डिस्ट्रीब्यूशन कैंप। कैंप को ग्राफिक एरा भीमताल निदेशक प्रो एम सी लोहनी एवम प्रो आनंद वर्मा ने हरी झंडी दिखाई, कैंप का संचालन डॉ फरहा खान ने किया। इको क्लब द्वारा पिछले एक महीने से क्लोथ्स डोनेशन शुरू किया जिसके चलते २० कार्टन ठंड के कपड़े एकत्रित किए गए। कपड़े एकत्रित करने के पश्चात आज दिनाक़ ११ नवम्बर २०२२ को एक हफ्ते का कैंप कैंपस के अंदर शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

 

 

आज के डिस्ट्रीब्यूशन कैंप में कई ठंड के कपड़े को बांटा गया ताकि कड़ाके की सर्दी में लोगो को कुछ आराम मिल सके। कैंप में प्रमुखता से निधि जोशी,कमल जोशी एवम अन्य इको क्लब के छात्रों ने सहयोग दिया।