तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, कार में सवार दो युवकों की हुई मौत, एक घायल।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

चंदौली में सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर नवीन मंडी समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार डंपर और कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई तथा चार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि बिहार राज्य के भभुआ जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत अलग-अलग गांव के निवासी अजय सिंह पटेल (30 वर्ष) सतीश पासवान (28 वर्ष) विनीत सिंह (30 वर्ष) सुरेश बिंद (24 वर्ष) विवेक कुमार बिंद (20 वर्ष) तथा रुपेश पटेल (22 वर्ष) सभी हर घर जल नल योजना में काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*CM Pushkar Singh Dhami के विजन को साकार करते SSP NAINITAL नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* 🔥*धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस का असर, दबाव बनाने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार लालकुआँ पुलिस का सख्त एक्शन*

 

देर रात यूपी के जौनपुर जिले से कार्य कर वापस बिहार की तरफ जा रहे थे कि एक डंपर वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें अजय सिंह पटेल तथा सतीश पासवान की मौत मौके पर ही हो गई। विनीत सिंह की हालत गंभीर होने पर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर अजय कुमार वर्मा ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया तथा सुरेश बिंद विवेक कुमार बिंद रुपेश पटेल का जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फोन पर विवाद के बाद युवती ने पिया जहर, हालत गंभीर।

 

 

वहीं मृत दोनों युवकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी भेज दिया है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *