महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
ख़बर शेयर करें -

महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

ऋषिकेश: आम बाग क्षेत्र के एक फ्लैट में एक 20 वर्षीय महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान जबलपुर, मध्य प्रदेश निवासी मेघा तामिया के रूप में हुई है, जो दिसंबर 2023 से नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में कार्यरत थीं।

यह भी पढ़ें 👉  नायक से जननायक”: सीएम धामी पर आधारित पंचांग कैलेंडर लॉन्च, योजनाओं और उपलब्धियों की झलक

 

 

घटना 24 सितंबर 2024 की है, जब मेघा अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद ऋषिकेश के आम बाग गली नंबर 3 स्थित फ्लैट में वापस आईं। आधी रात को उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। अगले दिन सुबह जब उनकी रूममेट ड्यूटी से वापस आई, तो उसने मेघा को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  💥*महिला हो या पुरुष नशा तस्करों के लिए 'यमराज' बन रहे SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी* 🚨 *नशा बेचा तो सलाखें मिलेंगी, 36 लाख की स्मैक समेत महिला तस्कर ढेर* 🔥*3 महीने में ₹2.66 करोड़ की स्मैक बरामद कर 18 तस्करों को भेजा जेल, देवभूमि को नशे से बचाने की बड़ी जंग शुरू*

 

 

 

आईडीपीएल चौकी के एएसआई मनोज रावत ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि मेघा डिप्रेशन से पीड़ित थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।