पूर्वांचल महासभा द्वारा जेसीज पब्लिक स्कूल,में मकरसंक्रांति पर्व के अवसर पर खिचड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर 14 जनवरी 2023- पूर्वांचल महासभा द्वारा जेसीज पब्लिक स्कूल,गंगापुर रोड रुद्रपुर में मकरसंक्रांति पर्व के अवसर पर खिचड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया। खिचड़ी महोत्सव आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं राजकुमार ठुकराल ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गौ माता को राज्य माता घोषित करने की उठी मांग, करणी सेना ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन।

 

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी को मकरसंक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने खिचड़ी का स्वाद भी चखा। कार्यक्रम में पूर्वांचल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को सिमितियो के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 8 चालान काटे।

 

 

 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, एसपी क्राइम चंद्रशेखर गोडके अभिषेक तिवारी, सुरेश कोली, देवेन्द्र शाही, हिमांशु शुक्ला, निशान्त शाही पूर्वांचल महासभा के समिति सदस्य आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *