गढ़वाल कुमाऊँ विकास समिति ने उत्तराखंड के बाद दिल्ली प्रदेश स्तर पर समिति का किया गठन।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
आज तारीक 24/10/2023 को *गढ़वाल कुमाऊँ विकास समिति* का दिल्ली प्रदेश स्तर के लिए कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा की गई जो निम्नलिखित है! समिति ने श्री राकेश नेगी जी को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष व सचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष चंदन नेगी को नियुक्त किया। समिति ने फैसला लिया है कि जल्दी अन्य पदाधिकारी की भी नियुक्ति की जाएगी तथा यह नियुक्ति एक साल के लिए कार्यवाहक के रूप में कार्य करेगी उसके बाद बड़ी जनसभा में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी का विस्तार किया जाएगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश नेगी जी ने अपने निम्न सुझाव दिए:-
1.) हर विधान सभा से कम से कम 11 सदस्य होना अनिवार्य है, जिसमें 5 महिला सदस्य का होना जरूरी है।
2) समिति के सदस्यों को सर्वप्रथम उत्तराखंड के उच्चाधिकारियों व दिल्ली प्रदेश राज्य सरकार वह केंद्र सरकार से संबंध स्थापित कर दिल्ली में गौशाला निर्माण हेतु जमीन मांग की बातचीत व उत्तराखंड के हित मै सामुहिक विकास पर चर्चा करने की बात कही।
सचिव संजय शर्मा ने कहा कि समिति मै अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ते हुए समिति के अच्छे कार्यो को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जाएगा ।
समिति के संरक्षक श्री यस पी यस रावत ने नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी। बैठक पर निम्न व्यक्तियों के साथ चर्चा की गई। जिसमें एडवोकेट अनुराधा रावत संगीता नेगी अरुण रावत मीनाक्षी रावत संतोषी मधवाल चंदन सिंह नेगी जसपाल सिंह भंडारी पदम सिंह बेस्ट प्रेम सिंह रावत मनवर सिंह रावत तेजपाल सिंह रावत पियूष बलोदी बिना भट्ट जगत सिंह बिष्ट देवेंद्र कंडारी कुंदन धामी गोकुल देव भरतवाण गुमान बिष्ट मीना रावत डॉक्टर जीवन रावत राकेश नेगी संजय शर्मा आदि।

