शादी समारोह के दौरान भोजन में मछली कम मिलने पर गांव के कुछ युवकों ने दुल्हन के बाबा को पीटकर मार डाला।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

गोरखपुर के बैजूडीहा गांव में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान भोजन में मछली कम मिलने पर गांव के कुछ युवकों ने दुल्हन के बाबा गेना गुप्ता (65) को पीटकर मार डाला। वहीं पथराव और मारपीट में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। मनबढ़ों ने दूल्हे की चेन भी लूट ली। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल सुनीता गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, लड़ाई-झगड़े के बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसके सामने भी आरोपी युवक मारपीट करते रहे। बाद में थाने से फोर्स आने पर आरोपी मौके से भागे। केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरात देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र के सेमरही गांव से झंगहा थाना क्षेत्र के बैजूडीहा गांव में आई थी। गांव के उमेश गुप्ता की बेटी की शादी होनी थी। जयमाल के समय खाने का कार्यक्रम भी चल रहा था। खाने में मछली बनी थी।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक डकैत को कानून के कटघरे तक पहुंचाएंगे — SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी की कुशल रणनीति का असर, आज 02 डकैत, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद, वरना कर जप्त, अब तक मास्टरमाइंड सहित 08 डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

 

 

मछली दो बार परोसी गई। कुछ लोग तीसरी बार मछली मांग रहे थे। देरी होने पर घराती पक्ष के लोगों को गाली देने लगे और जूठा पत्तल फेंकने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन के घरवालों पर गांव के कुछ लड़के ईंट-पत्थर फेंकने लगे। पुलिस के आने के बाद आरेापी युवक भाग गए। शादी की रस्में पुलिस के पहरे में पूरी कराई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातभर चला ARTO का एक्शन, 170 वाहनों पर कार्रवाई, 22 वाहन किए सीज।

 

 

 

 

मारपीट में चोट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।-मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
kj
tara