मानसिक रूप से बीमार महिला को तांत्रिक ने, उसको ठीक करने के एवज में शारीरिक यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया।

मानसिक रूप से बीमार महिला को तांत्रिक ने उसको ठीक करने के एवज में शारीरिक यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

इटावा जिले में तंत्र क्रिया करने के चलते एक महिला की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मानसिक रूप से बीमार महिला को तांत्रिक ने उसको ठीक करने के एवज में शारीरिक यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया। तंत्र क्रिया के दौरान तांत्रिक ने महिला के गले पर खड़े होकर क्रिया की। साथ ही पानी के पाइप से यातनाएं भी दीं। इस दौरान महिला की बीते शनिवार को मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

इसके बावजूद तांत्रिक ने महिला को सात दिवस में जिंदा करने का पीड़ित परिजनो से दावा किया था। महिला के जिंदा होने के आस में 24 घंटे तक परिवार लाश को रखकर आराम करता रहा।

बीते रविवार की शाम जब महिला के शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तब जाकर परिजनों में पुलिस को महिला की मौत की सूचना दी। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार और पुराना शहर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। महिला के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।