पुलिस कार्यालय में एसएसपी से वार्तालाप करते पूर्व विधायक ठुकराल।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन – सवाददाता

रुद्रपुर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय पहुंचे लोगों ने जूता व्यापारी पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।करीब 10 नकाबपोशों ने शुक्रवार रात ग्रीन पार्क सोसाइटी के नजदीक जूता व्यापारी कमलजीत सिंह उर्फ जौमी चांडा को घेर कर पीट दिया था। इससे जौमी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनका इलाज हुआ। इसके विरोध में पूर्व विधायक ठुकराल के साथ आए लोगों ने इसे साजिश की घटना बताई। उन्होंने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से इस घटना के पीछे के मास्टरमाइंड का नाम उजागर कर आरोपियों की गिरफ्तारी मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

 

 

 

एसएसपी ने उन्हें बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। फिर भी पुलिस टीम ने घटना के चार आरोपियों को चिह्नित किया है। सभी डिबडिबा क्षेत्र के निवासी हैं। अन्य आरोपियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहां बिट्टू शर्मा, संजय ठुकराल, सुल्तान सिंह, विक्की आहूजा, आकाश भुसरी, जगदीश सुखीजा, दीपक मल्होत्रा, राहुल सरीन आदि मौजूद रहे

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *