G-20 के लिए तैयार हुआ मुनि-की-रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

G-20 के लिए तैयार हुआ मुनि-की-रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र।

*जानकी सेतू से लेकर गंगा घाटों को दिया गया नया लुक*

*विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू होने का मिलेगा मौका*

*एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने एमडीडीए द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया*

 

 

24-25 मई को नरेंद्रनगर में होने जा रही दूसरी जी-20 बैठक के लिए मुनि-की-रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हो चुका है। विदेशी मेहमान गंगा जी की शाम की आरती में शामिल होंगे तो कल-कल बहती गंगा के बीच उन्हें एक अलौकिक अनुभूति होगी।शनिवार को उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने मुनि की रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  तोता घाटी में पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 39 श्रद्धालु सवार; बड़ा हादसा टला।

 

 

इस पूरे क्षेत्र को बड़ी खूबसूरती और कलात्मक तरीके से सजाया गया है। यूं तो माँ गंगा के पावन तट पर आम दिनों में भी अलग अनूभूति का अहसास होता है लेकिन जी-20 में प्रतिभाग करने आ रहे विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराने के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जानकी सेतु पर जहां बजरंग बली जी की भव्य आकृति मेहमानों को आकर्षित करेगी तो गंगा घाटों पर लगी रेलिंग इत्यादि की भी साज-सज्जा अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

 

 

जी-20 के लिए सबसे पहले मेहमान देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट आयेंगे। यहां एयरपोर्ट के अंदर और बाहर उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति के दीदार कराने के लिए दीवारों पर सुंदर आकृतियां उकेरी गई हैं तो एयरपोर्ट में लैंडस्केप आदि के कार्य भी नए सिरे से किये गए हैं। एयरपोर्ट से नरेन्द्र नगर जाने वाले मार्ग को भी सलीके से सजाया गया है। इसी तरह पौड़ी के मुनि की रेती और लक्ष्मण झूला में भी नए सिरे से साज-सज्जा की गई है। गंगा के बीच स्थित महादेव की प्रतिमा भी आकर्षण का बड़ा केंद्र होगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *