युवक की हत्या से मालधन में सनसनी, पुलिस जाँच में जूटी।

सलीम अहमद साहील – सवांददाता

 

 

 

शुक्रवार से लापता चल रहे युवक का शव मालधन के एक खेत से बरामद होने से परिजनों में कोहराम मच गया हैं आपको बता से की मालधन में बीती शाम उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक का शव मालधन में एक खेत में ग्रामीणों ने पड़ा देखा शव की सूचना पुलिस प्रशासन को मिलते ही रामनगर कोतवाली अरुण कुमार सैनी मालधन चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनाम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

 

 

युवक की पहचान अर्जुन कुमार उम्र 25 बर्ष पुत्र शिवराम निवासी कुम्भाडार मालधन के रूप में हुई हैं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी अपनी टीम के साथ गहनता के साथ जाँच में जुटे हुए है। हत्या की घटना का जल्द खुलासा हो सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

 

 

अरुण कुमार सैनी कोतवाली रामनगर ने बताया की कुम्भाडार निवासी युवक अर्जुन का शव मालधन में एक खेत मे पड़ा मिला जिसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया हैं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर वैधानिक कार्यवाही जी जा रही हैं। युवक एक दिन पहले पार्टी में गया था उसके बाद से गायब चल रहा था।