प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति द्वारा नेकी की दीवार हुई सम्मानित।

ख़बर शेयर करें -

*प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति द्वारा नेकी की दीवार हुई सम्मानित*

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैंठपड़ाव द्वारा सामाजिक सरोकारों को समर्पित “नेकी की दीवार” को उनके सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर घिल्डियाल द्वारा बताया कि यह सम्मान उन्हें समाज में जरूरतमंद तथा वंचित वर्गों की सेवा तथा उनके विकास के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा। उनके द्वारा बताया गया कि “नेकी की दीवार” एक सामाजिक आंदोलन है जिसके द्वारा समाज में गरीब वर्गों को सामाजिक पिछड़ेपन से दूर करना तथा उनकी शैक्षिक उन्नयन के लिए सतत प्रयास करना है।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

 

 

 

गौरतलब है कि नेकी की दीवार कई वर्षों से रामनगर तथा आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों में गरीब तथा पिछड़े वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कार्यरत रही है। घिल्डियाल ने बताया की संस्था का मुख्य उद्देश्य *समुदाय का, समुदाय के लिए, समुदाय द्वारा सर्वांगीण विकास करना है।*

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री।

 

 

 

जिसमें गरीब और वंचित लोगों की मदद करना,शिक्षा व रोजगार के अवसर प्रदान करना,समाज में सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना,विकलांगों और बुजुर्गों की देखभाल करना, प्राकृतिक आपदा और अन्य संकटों में प्रभावित लोगों की मदद करना शामिल है। गौरतलब है कि नेकी की दीवार, जनपद नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्रों में गरीब और वंचित लोगों की मदद के लिए 25 से अधिक कैम्प लगा चुकी है। बीपीएल परिवारों के 100 से अधिक बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयार कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य, सम्मान और संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल विजय दिवस पर किया युवाओं का आह्वान।

 

 

इस अवसर पर समिति के प्रभात ध्यानी,एडवोकेट बालम सिंह बिष्ट, पुष्कर दुर्गापाल, हरिप्रिया सती आदि उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -