कोसी नदी पर 190 मीटर रोपवे निर्माण को मिली रफ्तार, डीएम ने ₹21.43 लाख की अंतिम किश्त की स्वीकृत।

ख़बर शेयर करें -

कोसी नदी पर 190 मीटर रोपवे निर्माण को मिली रफ्तार, डीएम ने ₹21.43 लाख की अंतिम किश्त की स्वीकृत।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 30 जुलाई। नैनीताल जिले के कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर स्पान रिवर क्रॉसिंग रोपवे निर्माण कार्य को गति मिल गई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इस परियोजना के लिए ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत कर कार्यदायी संस्था को जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का सख्त रुख, आरक्षी शेर सिंह पर होगी कड़ी कार्रवाई।

 

 

 

इस योजना के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) न्यास के माध्यम से कुल ₹85.73 लाख स्वीकृत किए गए थे। इससे पहले 75 प्रतिशत राशि ₹64.29 लाख लोक निर्माण विभाग, रामनगर को जारी की जा चुकी थी, जिसके आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया गया। अब शेष 25 प्रतिशत राशि ₹21,43,250 भी उपलब्ध करा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में ईएफसी की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों को मिली मंजूरी की संस्तुति

 

 

 

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार करते हुए शेष निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  आरबीएसके वाहन स्वामियों का बकाया किराया दिलाने के निर्देश, भुगतान न करने पर ठेकेदार पर होगी कार्रवाई।

 

 

 

रोपवे निर्माण पूरा होने के बाद कटीमी गजार विस्गुली क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षभर कोसी नदी पार करने में सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से लंबित इस मांग पर धनराशि स्वीकृत होने से क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी का आभार जताया।


ख़बर शेयर करें -