उत्तराखंड विधानसभा को गोवा और हिमाचल की तर्ज पर ई-विधानसभा बनाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक की।

अमित नौटियाल – सवाददाता

देहरादून विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने उत्तराखंड विधानसभा को ई-विधानसभा बनाने को लेकर आज अपने कार्यालय कक्ष में सूचना एवम् विज्ञान प्रौद्योगिकी के अधिकारियों सहित विधानसभा के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में उत्तराखंड विधानसभा को गोवा और हिमाचल की तर्ज पर ई विधानसभा बनाने को लेकर चर्चा हुई।

 

 

 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा की दूरसंचार के उपयोग से समय और श्रम की बचत होती है इलेक्ट्रॉनिक फॉरम के माध्यम से ई-विधानसभा का उपयोग करके अधिक संख्या में लोगों को समावेश करना आसान होता है। विधायकों के अलावा, आम जनता भी इस प्रक्रिया में भाग ले सकती है और अपनी राय रख सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

 

 

उन्होंने कहा की ई-विधानसभा बनाने से कागजों की बचत होगी। विधानसभा कार्यों में बहुत से दस्तावेजों का उपयोग किया जाता है, जिनका काफी खर्चा आता है। लेकिन ई-विधानसभा के माध्यम से, ये दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक रूप से उपलब्ध हो सकते हैं जिससे कागजों की बचत हो सकती है। इसके अलावा, ई-विधानसभा के माध्यम से दस्तावेजों को आसानी से संग्रहित किया जा सकता है ।कम कागजों के उपयोग से पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा की जल्द ही उत्तराखंड विधानसभा को ई-विधानसभा के रूप में विकसित किया जाएगा साथ ही उत्तराखंड बनने से अभी तक की जीतने भी विधानसभा सदन चले है उसकी पूरी जानकारी भी एक जगह डिजिटल रूप में संग्रहित जायेगा जिससे किसी को भी एक क्लिक में सारी जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

 

बैठक में विधायक उमेश कुमार काऊ,खजान दास,वीरेंद्र कुमार,मोहमद शहजाद,राजकुमार पोरी, अपर सचिव सूचना एवम् विज्ञान प्रौद्योगिकी विजय कुमार, अपर सचिव वित्त अरूणेनद्र चौहान, अनु सचिव विधानसभा संजय कुमार रावत, विधानसभा प्रभारी सचिव हेमपंत मौजूद रहे।