महिला पर बाघ ने किया हमला, मवेशियों को चराने गयी महिला, खुद के हौसलों से बच पाई महिला की जान।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडे  – सह संपादक 

 

रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के अमतोली वनपंचायत गांव में 52 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी गोपाल राम पर बाघ ने किया हमला। हमले में महिला के पैर और जांघ पर बाघ के नाखूनों के कई गंभीर जख्म, जिसमे महिला हुई घायल, घायल का रामनगर के रामदत्त सयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है उपचार। बताया जा रहा है जब महिला मुन्नी देवी के बाघ की मुठभेड़ हुई तो महिला ने मवेशियों को काबू करने में इस्तेमाल किये जाने वाले डंडे से बाघ पर अपनी सुरक्षा में वार किया, जिससे बाघ महिला को जख्मी कर जंगल की ओर भाग गया। वही महिला की हौसलों की पूरे गांव में तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  "रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में 'जिस्म का काला कारोबार'! SSP मंजूनाथ TC का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 52 गिरफ्तार" "रिसॉर्ट की चमक के पीछे छिपा था देह व्यापार का अड्डा! SSP का मेगा रेड, 52 दबोचे, 10 युवतियां रेस्क्यू"

 

रेंज अधिकारी रमेश चंद्र ध्यानी के नेतृत्व में घटनास्थल पर कोटा रेंज के सभी कर्मचारियों को मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर भेज दिया है, जिसमें मदन सिंह मेहरा, हेमा पंत, नरेंद्र राठौर आदि टीम द्वारा मैके पर गस्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *