दर्दनाक हादसा :माधव सिनेमा हॉल की पुरानी  दीवार गिरी दो मजदूरों की मौत, नौ घायलसूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घायलों को पहुंचाया अस्पताल ।

दर्दनाक हादसा:माधव सिनेमा हॉल की पुरानी  दीवार गिरी दो मजदूरों की मौत, नौ घायलसूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घायलों को पहुंचाया अस्पताल ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक भयानक हादसा हो गया है, जिसमें माधव सिनेमा हॉल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार और छज्जे के साथ ही दीवार गिर गई। इस दुर्घटना में नौ मजदूर घायल हो गए, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मजदूरों को अचेत अवस्था में मलबे से निकाला गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जांच पड़ताल की और डीएम, एसपी और आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। फिलहाल, जेसीबी द्वारा मलबे को हटाने का काम जारी है। यह हादसा अमरोहा नगर में आजाद रोड पर स्थित माधव सिनेमा हॉल में हुआ है, जहां पिछले तीन महीने से एक नए निर्माण का काम चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

 

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की संभावना जताई है और उन्हें लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इस संबंध में बिल्डिंग निर्माण की अनुमति लेने की जांच भी कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार।

 

 

 

यह हादसा समुदाय के मन में गहरे दुख का कारण बना है और स्थानीय प्रशासन को इसे गंभीरता से निपटाने की जरूरत है। इस मुश्किल समय में हम सभी दुखभारी हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।