भूकंप के झटकों से डोली उत्तराखण्ड की धरती, पहाड़ से मैदान तक महसूस किए गए झटके।

सुरेंद्र सैनी – सवांददाता

रामनगर,उत्तराखंड में मंगलवार को फिर एक बार भूकंप से धरती डोल गई। मंगलवार को दोपहर करीब 2:29 मिनट पर कुमाऊं के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया। भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गई, इस बीच लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप के यह झटके नेपाल के साथ ही समूचे उत्तर भारत में महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े के रूप में होगा आयोजित रू मुख्यमंत्री

 

 

 

उत्तराखण्ड में क‌ई पर्वतीय इलाकों के साथ ही हल्द्वानी आदि शहरों में भी भूकंप के झटकें महसूस हुए। इससे पूर्व रविवार को भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, राजपुरा में पुलिस ने दबोची 21.86 ग्राम नशीली खेप।

 

 

 

भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मेग्नीट्यूड मापी गई थी। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

kj
tara