हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ और चम्पावत के लिए उडान सेवा का हुआ ट्रायल उत्तराखण्ड में पर्यटन को मिलेगा बढावा।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ और चम्पावत के लिए उडान सेवा का हुआ ट्रायल उत्तराखण्ड में पर्यटन को मिलेगा बढावा।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ और चम्पावत के लिए उडान सेवा का हुआ ट्रायल उत्तराखण्ड में पर्यटन को मिलेगा बढावा। पर्यटन को बढावा देने हेतु केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा दूरस्थ मुनस्यारी, पिथौरागढ और चम्पावत हैली सेवा प्रारम्भ की जायेगी। इस हेतु गौलापार स्थित हैलीपेड से ट्रायल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: हरिद्वार में शहरी विकास मंत्री ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

 

 

उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन और यूकाडा की टीम द्वारा ट्रायल किया गया। डीजीसीए की टीम द्वारा फाइनल ट्रायल के उपरान्त उडान हेतु स्वीकृति प्रदान की जायेगी। उन्हांेने कहा कि 7 सीटर हेलिकाप्टर प्रतिदिन दो चक्कर अपनी सेवायें देगा। उन्होंने बताया कि चम्पावत के लिए प्रति व्यक्ति किराया 2500 रूपये,पिथौरागढ के लिए 3000 हजार तथा मुनस्यारी के लिए 3500 रूपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा किराये में सबसीडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं आपातकालीन सेवाओं के आमजनमानस को हैलीसेवा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  खनन माफिया पर वन विभाग का शिकंजा, जंगल से पकड़ी गईं 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां।

 

 

इस अवसर पर हेरिटेज एविएशन और यूकाडा टीम के अधिकारियों के साथ ही तहसीलदार सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*