रामपुर टोंगिया गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल को ज्ञापन सौंपा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामपुर टोंगिया गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल से उनके कार्यालय में मिला तथा उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी की अगुवाई में उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी को बताया कि रामपुर टोंगिया गांव को सन 1932 में ब्रिटिश सरकार द्वारा वनीकरण के लिए बसाया गया जिसमें अधिकांशतः अनुसूचित समाज के लोग बसे हैं, आजादी के बाद वन विभाग ने गांव वालों को खेती एवं बागवानी के लिए पट्टे पर भूमि आवंटित की गयी। पट्टे की शर्तों के अनुसार गांव वालोंको मकान ,ट्यूबवेल ,दीवार ,बैंक से ऋण की सुविधा आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी ।सन 1952 से लेकर 1995 तक गांव को पाठकोट ग्राम पंचायत में सम्मिलित किया गया था जिससे गांव को शासन से संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिलता था लेकिन इसके बाद गांव को इस सुविधा से इसलिए वंचित होना पड़ा । वन विभाग ग्रामवासियों को दिए गए पट्टे में उल्लिखित मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराने में रुकावट डाल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

आजादी के 75 साल बाद भी 125 परिवारों का यह गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित है । प्रतिनिधिमंडल ने
उपजिलाअधिकारी को बताया कि टोंगिया गांव रामपुर के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, माध्यमिक शिक्षा, शौचालय आदि उपलब्ध कराई जाए।गांव में प्रतिदिन बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, जंगली जानवरों से ग्रामीणों की फसलों की सुरक्षा ,पाटकोट- रामपुर- कोटाबाग मार्ग का शीघ्र अति शीघ्र निर्माण करने, रामपुर वासियों को रामपुर में ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन की दुकान की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस संबंध में तहसील प्रशासन द्वारा शासन को अपनी रिपोर्ट भेजी है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री धामी की “प्रगति पथ यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

 

 

प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन अग्रवाल, चिंता राम, मनोनीत ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र, महेश चंद्र, प्रमोद कुमार, गिरीश चंद्र, हरीराम, रमेश चंद्र, भोला,  प्रभात ध्यानी आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *