तमंचे एवं कारतूस के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

तमंचा लेकर घूम रहे युवक को तमंचे के साथ टशन दिखाना महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलभट्टा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को अवैध तमंचे एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खबर उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र की है। पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना अंतर्गत चौकी बरा क्षेत्र में एक युवक अवैध तमंचे के साथ घूम रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे के खेल में पुलिस की एंट्री, 9,190 रुपये और सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी आशीष कुमार को 315 बोर के तमंचे एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।