बेटियो की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं” – SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, विशेष टीम ने तीनों बालिकाओं को हिमांचल से सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा—मायूस चेहरों पर खुशी बिखेरी।

*बेटियो की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं” – SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता*

*विशेष टीम ने तीनों बालिकाओं को हिमांचल से सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा—मायूस चेहरों पर खुशी बिखेरी*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। चोरगलिया क्षेत्र से लापता हुई तीन बालिकाओं को नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के बद्दी से सकुशल बरामद कर लिया। 18 सितंबर को दो नाबालिग बहनों समेत तीन बालिकाएं घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित रोग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, घर-घर स्क्रीनिंग जारी।

 

 

SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने चोरगलिया से लेकर हल्द्वानी, काठगोदाम और रुद्रपुर तक CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में तीनों बालिकाएं एक साथ जाती हुई दिखाई दीं। इसके बाद तकनीकी निगरानी और सर्विलांस के जरिए पुलिस को उनकी लोकेशन का सुराग मिला और टीम हिमाचल प्रदेश के बद्दी पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

 

 

लगातार प्रयासों के बाद 24 सितंबर को तीनों बालिकाओं को बद्दी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि वे नौकरी की तलाश में घर से बाहर गई थीं। पुलिस के अनुसार जांच में किसी अनहोनी की बात सामने नहीं आई।

 

 

बरामदगी के बाद बालिकाओं की काउंसलिंग की गई। नाबालिग बालिकाओं को BNSS की धारा 183 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए प्रस्तुत किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटियों के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, मौके पर निपटाए भूमि विवाद और जनसमस्याएं, प्लॉट विवाद में क्रेता को लौटाए 5 लाख, तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश।

 

 

कार्रवाई में थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा, उपनिरीक्षक गौरव जोशी, एएसआई मनजीत सिंह, कांस्टेबल मुस्तफा अंसारी, कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा और महिला कांस्टेबल सुमन राणा शामिल रहे।