धोखाधड़ी करने का मामला तीन बैंक अधिकारी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय सह सम्पादक

देहरादून एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।हरबटपुर निवासी अतुल शर्मा ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी माता के साझा बैंक खाता सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया में बिना उनकी स्वीकृति के एस एम एस अलर्ट नंबर बदलकर खाते से तीस लाख 95 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि इस मामले में बैंक के तीन अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं, रामनगर पालिका ने काटे 28 चालान।

 

जिसके बाद विशेष टीम ने बैंक शाखा प्रबंधक निश्चल राठौर निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना जिनौरा बदायूं यूपी को करोलबाग दिल्ली से और ए एफ ओ मौ आजम निवासी इन्द्रा कालौनी पंतनगर ऊधम सिंह नगर तथा सहायक प्रबंधक कवीश डंग निवासी विकास नगर देहरादून को देहरादून से गिरफ्तार किया है। ये तीनों लंबे समय से इन एक्टिव खातों की जानकारी कर उसके एस एम एस अलर्ट नंबर को बदलकर नेट मोबाइल बैंकिंग के जरिए से शिकायतकर्ता की धनराशि से आनलाइन सोना खरीदते थे। जिसके बाद सोने को बाजार में बेचकर धन ले लिया करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *