मेवात गिरोह की महिला सहित तीन शातिर गिरफ्तार नगदी एटीएम काटने के उपकरण कार व अन्य सामान बरामद।

ख़बर शेयर करें -

मेवात गिरोह की महिला सहित तीन शातिर गिरफ्तार नगदी एटीएम काटने के उपकरण कार व अन्य सामान बरामद।

 

 अमित नौटियाल  – संवादता

देहरादून- डोईवाला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे के पास एटीएम काटकर रकम लूटने वाले मेवात गिरोह की एक महिला सहित तीन शातिर सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई आठ लाख की रकम से बचे चार लाख, एटीएम काटने के उपकरण, घटना में इस्तेमाल कार, फर्जी नंबर प्लेट और काले रंग का स्प्रे बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत की पहल से भूमि विवाद सुलझा, पीड़ित को मिले 15.50 लाख रुपये वापस।

 

 

इस बड़े खुलासे पर एसएसपी ने खुश होकर पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है। मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं जिनके धरपकड़ के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। मामले का खुलासा एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की वाणी में देशभक्ति, प्रेम और परिवर्तन का संदेश: सीएम धामी।

 

 

एसएसपी के मुताबिक चार आरोपियों ने एटीएम लूट की घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे को भी खराब करने का पूरा प्रयास किया। लेकिन एटीएम मशीन के अंदर लगे छोटे कैमरे में सारी घटना कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की है। जो महिला गिरफ्तार हुई है उसने चोरी का माल एटीएम काटने के उपकरण छिपने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *