सैर के दौरान एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 67 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से हूई घायल।

सैर के दौरान एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 67 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से हूई घायल।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हरियाणा में गुरुग्राम के पालम विहार ई ब्लॉक इलाके में शाम की सैर के दौरान एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 67 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 29 जून शाम करीब 5.40 बजे की है, जब पीड़ित रीता आनंद घर से सैर के लिए निकली थी। पीड़िता के बेटे लक्ष्मण आनंद ने बताया कि जब उनकी मां ई ब्लॉक स्थित एक पार्क में जा रही थीं तो एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, और मौके से भाग गई।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

 

 

उन्होंने बताया कि जैसे ही तेज रफ्तार कार ने उन्‍हें टक्कर मारी तो वह हवा में उछल गई। एक अन्य कार ने हमलावर कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मेरी मां को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

 

 

पूरी घटना का खतरनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और ये मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। हालांकि कार की नंबर प्लेट भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।