कैंची धाम मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की चौकसी बढ़ी।

कैंची धाम मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की चौकसी बढ़ी।
ख़बर शेयर करें -

कैंची धाम मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की चौकसी बढ़ी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मेले क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव कॉरिडोर एवं ग्रामीण सुरक्षा के मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग।

पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही होटल, ढाबों, पार्किंग स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों की नियमित जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीमों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, यातायात, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए निर्देश।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, ₹4.50 लाख के सोने के आभूषण बरामद।

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


ख़बर शेयर करें -