नैनीताल शहर में पार्किंग व्यवस्था को चाक चौबन्द करने के सम्बन्ध में आज सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

नैनीताल दिनांक 22 अगस्त 2022  नैनीताल शहर में पार्किंग व्यवस्था को चाक चौबन्द करने के सम्बन्ध में आज सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सरोवर नगरी नैनीताल आये दिन जाम लगने से पर्यटक एवं स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए उन्होंने जू रोड में वाहनों का अत्याधिक दबाव को संज्ञान में लेते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी छावनी परिषद् को निर्देश दिये हैं कि जौ लैण्ड जू रोड पर छावन परिषद् की है उसमें पार्किंग बनाने हेतु अनुमति एवं आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चि करें साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को उपरोक्त स्थान की 25 अगस्त को स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी की वर्दी में घूम रहा फर्जी “मेजर” गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से खुला राज।

 

ताकि उन स्थानों पर कैन्टीलीवर के माध्यम से पार्किंग निर्माण की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों निर्देश दिये हैं कि मल्लीताल अण्डा मार्केट से चीना बाबा तक रैम्प बनाने स्टीमेट उपलब्ध कराने के दिये उन्होने सचिव जिला विकास प्राधिकरण एवं लोनिवि को निर्देश दिये हैं कि आपस में समन्वय बनाते हुए कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाये ताकि इन स्थानों पर आये दिन लगने वाले जामों से लोगों को निजात मिल सके। बैठक में यह भी अवगत कराया गया है कि नाला नम्बर 23 को कवर करते हुये मार्ग चौड़ी कवर कार्य प्रगति पर हैं उस मार्ग को ध्यान में रखते हुए डीएसए मैदान से मस्जिद् तिराहे तक के र्माग चौड़ीकरण के लिए लोनिवि को निर्देश दिये हैं कि यथाशीघ्र आगणन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 बाइक बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार।

 

बैठक लेते हुए अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी,  सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी राहुल साह, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अशोक कुमा वर्मा, एई एलएम साह के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *