परिवहन विभाग की कार्रवाई: 112 वाहनों के चालान, 6 वाहन सीज।

परिवहन विभाग की कार्रवाई: 112 वाहनों के चालान, 6 वाहन सीज।

परिवहन विभाग की कार्रवाई: 112 वाहनों के चालान, 6 वाहन सीज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 12 अगस्त 2025।
परिवहन विभाग ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कुल 112 वाहनों के चालान किए और 6 वाहनों को सीज कर दिया। सीज किए गए वाहनों में 3 बस, 2 ऑटो और 1 ई-रिक्शा शामिल हैं।

अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य और अपराजिता पांडे सहित निरीक्षक नंदन रावत, रामचंद्र पवार और गिरीश कांडपाल ने किया। हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल और बरेली मार्ग पर बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, ऑटो, मोटरसाइकिल और कारों की चेकिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के गौरव और संस्कृति का भव्य उत्सव, नैनीताल में पहाड़ी व्यंजनों ने जीता लोगों का दिल।

कार्यवाही में कर, फिटनेस, परमिट, टैक्स, हेलमेट, ओवरलोडिंग, यांत्रिक खराबी, परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालक यूनिफॉर्म, सीट बेल्ट और ओवरस्पीड जैसे मामलों में चालान किए गए। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अजय गुप्ता के साथ संयुक्त चेकिंग में 3 बसें सीज और 3 वाहनों की फिटनेस निलंबित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 13 खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम, पदकों का लक्ष्य लेकर UAE रवाना।

रामनगर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रिशु तिवारी के नेतृत्व में 22 वाहनों के चालान किए गए। अभियान में परिवहन सहायक निरीक्षक अनिल कार्की, अरविंद, चंदन ढैला और मोहम्मद दानिश भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गेट का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण! पर्यटकों की एंट्री से पहले स्थानीय जनता के लिए रास्ता खोलने की मांग, संघर्ष समिति ने आंदोलन का फूंका बिगुल।

— डॉ. गुरदेव सिंह
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हल्द्वानी संभाग