कांग्रेसी नेता पर हमले का खुलासा, दो हमलावर गिरफ्तार।

कांग्रेसी नेता पर हमले का खुलासा, दो हमलावर गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर — कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं कुमाऊं संयोजक (आईटी सेल) रवि पपनै पर हुए जानलेवा हमले का आईटीआई थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हमले में शामिल दो आरोपियों अयान शेख और सौरभ दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी हर्षित राणा अभी फरार है।

घटना का विवरण:
16 जून की रात करीब 11 बजे रवि पपनै कृष्णा हॉस्पिटल के पीछे एक फर्नीचर की दुकान के सामने स्लैब पर बैठे थे। उसी दौरान तीन नकाबपोश युवकों ने पीछे से आकर उन पर बेल्टों से हमला कर दिया। इस हमले में उनकी आंख, नाक, होठ, पीठ और अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस की कार्रवाई:
रवि पपनै की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 131, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर दो टीमों का गठन हुआ —

  • एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

  • दूसरी टीम ने मानव खुफिया सूत्रों से जानकारी जुटाई

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

जांच में सामने आया कि हमला अयान शेख, सौरभ दिवाकर और हर्षित राणा ने मिलकर किया। मुख्य आरोपी अयान शेख एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

गिरफ्तारी व खुलासा:
चैती मैदान से मुखबिर की सूचना पर अयान शेख और सौरभ दिवाकर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अयान ने कबूला कि रवि पपनै से उसकी पुरानी रंजिश थी। इसी वजह से उसने साथियों के साथ मिलकर हमला किया।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

अभी फरार:
तीसरा आरोपी हर्षित राणा, जो वारदात के समय मोटरसाइकिल पर बैठा था, फिलहाल फरार है। उसकी तलाश जारी है।

पुलिस टीम में शामिल थे:

  • अपर उपनिरीक्षक पुष्कर दत्त भट्ट

  • कांस्टेबल नीरज शुक्ला

  • कांस्टेबल गिरीश विद्यार्थी