राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में कुमाऊं विश्वविद्यालय की दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

ख़बर शेयर करें -

राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में कुमाऊं विश्वविद्यालय की दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, नैनीताल में कुमाँऊ विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। आज महिला वर्ग प्रतियोगिता में कुमाँऊ विश्वविद्यालय नैनीताल से सम्बद्ध 03 महाविद्यालयों जिनमें एम०बी०पी०जी० कॉलेज हल्द्वानी, डी०एस०बी० कैम्पस और चन्द्रावती तिवारी आदर्श महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के 12 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव।

 

 

प्रतियोगिता में एम०बी०पी०जी० कॉलेज हल्द्वानी की टीम विजेता बनी और डी०एस०बी० नैनीताल की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य प्रो० नवीन भगत ने क्रीडा अधिकारी कु०वि०वि०, टीम मैनेजर्स एवं सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुये उनको शुभकामनायें दी। आयोजन सचिव डा० सत्यनन्दन भगत ने सभी क्रीड़ा अधिकारी एवम कु०वि०वि० से आए क्रीड़ा अधिकारी प्रोफेसर नागेंद्र शर्मा, टीम मैनेजर्स एवं सभी खिलाडियों के साथ-साथ समस्त महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET री-एग्जाम को लेकर एक्शन में SSP मंजूनाथ टी.सी., परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, फ्रिस्किंग, CCTV और कड़ा पहरा... अफवाहबाजों और संदिग्धों पर पैनी नजर।

 

 

क्रीड़ा अधिकारी डा० नागेन्द्र शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग को सफल आयोजन के लिये बधाई एवं शुभकामनायें दी। मंच का संचालन डा० आलोक पाण्डे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो० अंजली पुनेरा, डा० सुनीता बिष्ट, डा० भावना जोशी, डा० विनोद कुमार उनियाल, डा० बिन्दिया राही सिंह, प्रखर विष्ट, अर्जुन कुमार, रमेश कुमार, भावना दुम्का, महेन्द्र सिंह नेगी, गोधन सिंह, सुन्दर चन्द्र जोशी, राजा सहित छात्र/छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

ख़बर शेयर करें -