पत्नी को रासते से हटाने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी देने वाले पति सहित उसके दो साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर मैं आज कुंडा थाना में अपनी पत्नी को रासते से हटाने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी देने वाले पति सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आज अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बीते 5 मार्च को सलविन्दर सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर, जसपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कुलविन्दर कौर काशीपुर महिला हेल्पलाइन से वापस घर पतरामपुर आ रही थी कि रास्ते में करीब 2 बजे पुलिस चौकी शिवराजपुर पट्टी से आगे एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार के चालक ने उसकी पुत्री को जान से मारने की नीयत से पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे उसकी पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे सन्देह है कि उसकी पुत्री के पति जसपाल सिंह ने उसे मरवाने की कोशिश की है। सलविन्दर सिंह की तहरीर के आधार पर 5 मार्च को जसपाल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर व चालक के विरुद्ध थाना कुण्डा में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

 

मामले की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी के आदेशानुसार एवं एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा दिनेश फतर्याल के नेतृत्व में थाना टीम के साथ एसओजी टीम को शामिल कर सीसीटीवी फुटेज देखने, सर्विलांस से घटना की सत्यता का पता लगाने व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा वाहन के द्वारा उपरोक्त घटना कारित करना सही पाये जाने पर उक्त वाहन कार की डिटेल ली गयी।

यह भी पढ़ें 👉  जिन पात्र लाभार्थियों का आधार नहीं बन पा रहा, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए—मुख्यमंत्री

 

 

 

जिससे परत दर परत खुलती चली गई घटना का मास्टरमाइंड उसका पति जसपाल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर थाना जसपुर उसका साथी खेम सिंह निवासी उदयपुर थाना रेहड़ जनपद बिजनौर तथा तीसरा साथी महिपाल सिंह पुत्र ओंकार निवासी लक्ष्मी नगर थाना जसपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस की सूझबूझ से पीड़िता अब सकुशल बताई जा रही है पुलिस ने आज तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से न्यायालय ने पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

kj
tara