संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो स्मैक तस्कर किए गए गिरफ्तार।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो स्मैक तस्कर किए गए गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन अभियान चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालो की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही जनपद स्तर पर गठित ए०एन०टी०एफ० को भी सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

आदेशो के क्रम में नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के दौरान डॉ० जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम यातायात नैनीताल, नोडल अधिकारी ए०एन०टी०एफ०, व श्रीमान नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा व उप निरीक्षक बलवंत कंबोज ए०एन०टी०एफ के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंबल पुल दमुवाढूंगा थाना काठगोदाम के पास चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों 1.रवि कुमार के कब्जे से 9.60 ग्राम स्मैक तथा दूसरे व्यक्ति 2. दान सिंह रावत के कब्जे से 4.50 ग्राम कुल 14.10 ग्राम कुल अवैध स्मैक बरामद कर उनके विरूद्ध थाना काठगोदाम में 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृपाल सिंह थाना काठगोदाम, कां अरविंद कार्की, कानि0 अमनदीप सिंह काo cp राजेंद्र जोशी .कानि ap सोनू सिंह (ए.एन.टी.एफ टीम) शामिल थे।