UKPSC परीक्षा पर पुलिस का अभेद्य पहरा! 7 हजार अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक सुरक्षा, नकल माफियाओं की हर चाल होगी फेल

ख़बर शेयर करें -

“UKPSC परीक्षा पर पुलिस का अभेद्य पहरा! 7 हजार अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक सुरक्षा, नकल माफियाओं की हर चाल होगी फेल”

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की 18 और 19 जुलाई को होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर 7 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपी हल्द्वानी ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत रामनगर बेस चिकित्सालय में वृहद स्वास्थ्य शिविर, 519 लोगों ने उठाया लाभ।

 

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 18 जुलाई को प्रवक्ता संवर्ग (नागरिक शास्त्र) की परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर लगभग 3997 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगी, जबकि 19 जुलाई को उच्च न्यायालय उत्तराखंड अधिष्ठान में विभिन्न पदों की परीक्षा 6 केंद्रों पर 3016 अभ्यर्थियों के लिए होगी। परीक्षा केंद्रों पर जोनल और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की तैनाती के साथ पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  छोई की जर्जर सड़क को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात।

 

 

 

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी। मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और जैमर की मदद से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को पेनटॉर्च भी उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में इंटरनेट कैफे और फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी, जबकि होटल, ढाबों और होम-स्टे की भी विशेष जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण तेज, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस।

 

 

सोशल मीडिया पर पेपर लीक या अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साइबर सेल, एसओजी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। इसके अलावा डायल-112 की टीमें और जोनल अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। कंट्रोल रूम से पूरी परीक्षा की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

 


ख़बर शेयर करें -