एसएसपी ऊधम सिंह नगर महोदय के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान मिली 33 लाख रुपये की धनराशि।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर महोदय के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान मिली 33 लाख रुपये की धनराशि।

 

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

 

एसएसपी ऊधम सिंह नगर महोदय के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान मिली 33 लाख रुपये की धनराशि।

 

लोकसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी।

 

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया काशीपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना आईटीआई के निर्देश पर आज दिनांक 03-04-2024 को थाना आई0टी0आई0 पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की एक काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में धनराशि आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

 

मुखबिर की सूचना पर थाना आई0टी0आई0 पुलिस द्वारा आईजीएल फैक्ट्री रोड स्थित दोहरी परसा गुरूद्वारा के पास मुख्य सड़क पर चैकिगं के दौरान एक काले रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK 18 G 4005 जिसमे कुल 03 व्यक्ति सवार थे 1- मानवेंद्र दास पुत्र एम के दास निवासी आवास विकास काशीपुर थाना काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 46 वर्ष 2- अमित कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी द्रोण विहार कोतवाली काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 40 वर्ष 3- गुरदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी जसपुर खुर्द थाना आई0टी0आई0 जिला उधम सिंह नगर उम्र 40 वर्ष सवार थे। कार को चैक किया तो कार के डेशबोर्ड के अन्दर से 500 रुपए के कुल 6460 नोट 32 लाख 30 हजार रुपए व 200 रुपए के 250 नोट 50 हजार रुपए तथा 100 रुपए के 200 नोट 20 हजार रुपए कुल 33 लाख रुपये बरामद किये गये ।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार में पलटी कार; SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

 

 

कार सवार व्यक्तियों द्वारा उक्त बरामद धनराशि के सम्बन्ध में कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर इनकम टैक्स की टीम को भी बुलाया गया। उक्त बरामद धनराशी के सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक कार्यावाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

 

 

बरामद धनराशि
1- 500 रुपए के कुल 6460 नोट 32 लाख 30 हजार रुपए
2- 200 रुपए के 250 नोट 50 हजार रुपए
3- 100 रुपए के 200 नोट 20 हजार रुपए
कुल बरामद धनराशि 33 लाख रुपये