दवाई लेने गए पूर्व प्रधान को अज्ञात बदमाश ने मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

दवाई लेने गए पूर्व प्रधान को अज्ञात बदमाश ने मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर के ग्राम ढकिया में अज्ञात हमलावर की गोलीबारी, पुलिस जांच में जुटी

काशीपुर।
शहर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढकिया में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पूर्व प्रधान पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली लगने से पूर्व प्रधान श्याम सिंह पुत्र रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक, व्यापक जनसंपर्क अभियान पर चर्चा।

जानकारी के मुताबिक, श्याम सिंह अपनी सबसे छोटी बेटी की दवाई लेने गांव में ही एक डॉक्टर के पास गए थे। उसी दौरान बाग में पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात व्यक्ति ने उन पर अचानक गोली दाग दी। गोली लगते ही अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें काशीपुर के कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

📌 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।