भीषण सड़क हादसा : पिंडदान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, चार की मौत, तीन घायल।

भीषण सड़क हादसा : पिंडदान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, चार की मौत, तीन घायल।
ख़बर शेयर करें -

भीषण सड़क हादसा : पिंडदान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, चार की मौत, तीन घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

प्रयागराज। गया से पिंडदान कर कानपुर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहियां पुल के पास हाईवे पर खड़ी बोलेरो खराब हो गई थी। वाहन में सवार लोग सड़क किनारे बैठे थे, तभी सुबह करीब चार बजे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP मंजुनाथ टीसी की सख़्ती का असर—शहर में नशेड़ियों और मनचलों की रातों की नींद उड़ गई* *महिलाओं की सुरक्षा में नैनीताल पुलिस फुल एक्शन मोड—असामाजिक तत्वों की अब होगी खैर-खबर*

हादसे में कानपुर के रहने वाले सुरेश सैनी, सुरेश बाजपेई, उनकी पत्नी तारा देवी और राम सागर अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में एक बुजुर्ग प्रेम नारायण और बोलेरो चालक बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की स्पष्ट चेतावनी—अवैध अतिक्रमण व संदिग्ध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस* *चार सेक्टरों में पुलिस की चौकस ढाल—पहचान साफ नहीं तो कार्यवाही पक्की—फड़-फेरी, रेडी-ठेली और हर संदिग्ध की कड़ी जांच*

जानकारी के अनुसार बोलेरो (UP 77 Z 8903) गुलौली थाना मूसानगर, कानपुर देहात से श्रद्धालुओं को लेकर गया पिंडदान के लिए गई थी। वापसी में वाहन खराब होने पर चालक मिस्त्री की तलाश में चला गया और इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश—आधी रात डीजे बजाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।