भारी बरसात से हुए नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों में तेजी लाने के केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

भारी बरसात से हुए नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों में तेजी लाने के केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट ने  दिए निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने नैनीताल जिले में भारी बरसात से हुए नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है। केंद्रीय मंत्री  भट्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह से दूरभाष पर वार्ता करते हुए देर रात से हो रही बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव को मिलेगा राजकीय स्वरूप।

 

 

 

इसके साथ ही हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में रकसिया और कलसिया नाले के उफान से हुए नुकसान की जानकारी ली।  भट्ट ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए की राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और प्रभावित लोगों के लिए राहत कैंप की बेहतर व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 "कैंची धाम में अनुशासनहीनता पर 02 पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्यवाही, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिया सख्त संदेश" 🔥 "वर्दी पहनकर अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी ढाल, SSP का स्पष्ट ऐलान"

 

 

 भट्ट ने लोगों से भी अपील की है कि वह प्रशासन की सलाह के अनुरूप संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे घरों से शिफ्ट होकर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के अनुरूप रहे। प्रशासन और सरकार पूरी तरह से प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

 

 

 भट्ट ने जिले में बंद सड़कों को शीघ्र खोलने तथा नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को तत्काल आपदा मदद से मदद दिए जाने के निर्देश दिए हैं। श्री भट्ट ने मंगलवार को शेर नाले में बहे युवक की मृत्यु पर भी गहरा दुख प्रकट किया है। साथी लोगों से अपील की है कि भारी बरसात वह नदी नाले में पानी का प्रवाह बढ़ने पर कदाचित उसके नजदीक न जाए और नहीं उन्हें पार करने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *