अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल को अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

शादाब हुसैन – सवाददाता

नैनीताल के हल्द्वानी में गोला बाईपास रोड पर अज्ञात कारणों के चलते हुई एक मौत, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रंचिंग ग्राउंड के पास यासीन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें यामीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने यामीन को मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों के पिता यामीन की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर नगर आयुक्त अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हालातों की जानकारी ली नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने परिजनों को कानूनी कार्यवाही तक रुकने को कहा और उनका इस दुख की घड़ी में हौसला बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

 

जानकारी के अनुसार गौलापार बाईपास रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास हलद्वानी निवासी यासीन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी लाइन नम्बर 18 आज़ाद नगर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में वो बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को तत्काल सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

 

बातचीत में यासीन की पत्नी ने बताया कि उसके पति कूड़ा निस्तारण में लगी गाड़ी को चलाते थे अस्पताल में यासीन के परिवार वालों और जानने वालों की भीड़ लग गई है।